भरत की मां बोली-सम्राट सरकार पर भरोसा नहीं:आरोपियों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई; तेरहवीं पर 25 हजार लोगों के लिए बन रही पुड़ी-सब्जी, मिठाई


भोजपुर में 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की आज मंगलवार को तेरहवीं है। करीब 25 हजार लोगों के लिए खाना की व्यवस्था की गई है। जबकि 15 हजार और लोगों के लिए राशन स्टॉक रखा गया है। श्राद्ध का खाना बनना शुरू हो चुका है। गांव के आसपास खेतों में दो बड़े टेंट लगाए गए हैं। कुर्सियां मंगवाई गई हैं। लोगों के आराम करने के लिए खेतों में पलंग लगे हैं। घर के सामने विशाल शामियाना लगाया गया है, जहां श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोग बैठेंगे और खाना खाएंगे। मौसम को देखते हुए कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। तेरहवीं में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। भरत के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले समर्थकों के ठहरने और आराम की भी पूरी व्यवस्था की गई है। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि मुझे सिर्फ हाईकोर्ट पर भरोसा है कि मेरे बेटे को न्याय मिल सकता है। बाकी सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच टीम और भोजपुर पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। इधर, भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। वहीं राष्ट्रपति सचिवालय ने की ओर से बिहार के मुख्य सचिव को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। श्राद्धकर्म से जुड़ी तैयारियों की तस्वीरें.. लोग अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे, 2 तस्वीरें दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग भरत की तेरहवीं से पहले सोमवार को दोषी बताए जा रहे पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराते हुए चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं होने पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। दावा है कि श्राद्धकर्म और श्रद्धांजलि सभा में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, ग्वालियर, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारी की जा रही है। एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने जनहित याचिका दाखिल की है। जिसमें निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को सौंपे जाने की मांग की गई है। साथ ही SC के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक स्वतंत्र स्पेशल कमेटी गठित करने की भी मांग की गई है। इधर, एनकाउंटर मामला राष्ट्रपति भवन तक भी पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह की 24 जून को राष्ट्रपति को भेजी ईमेल याचिका पर सोमवार को राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया। सचिवालय की ओर से बिहार के मुख्य सचिव को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसे भी पढ़ेंः भरत तिवारी की तेरहवीं और बाकी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *