Gorakhnath Temple Poles Fall | Truck Accident Police CCTV

अभिजीत सिंह | गोरखपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के दूसरे गेट के बाहर सोमवार देर रात करीब 2 बजे सड़क किनारे लगे चार बिजली के पोल टूटकर जमीन पर गिरे मिले। घटना का VIDEO सामने आने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के पोलों में टक्कर मार दी थी। लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि चारों पोल टूटकर सड़क किनारे गिर गए। हालांकि, इस दावे की अभी तक पुलिस या बिजली विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दोनों तरफ के पोल गिरे

घटना को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि टूटे हुए चारों पोल सड़क की दोनों तरफ लगे हुए थे। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक ट्रक की टक्कर से दोनों तरफ के पोल कैसे गिर सकते हैं। यही वजह है कि इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की जा सकती।

CCTV फुटेज से मिल सकता है जवाब

स्थानीय लोगों का मानना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज इस मामले की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकती है। फुटेज से यह पता चल सकता है कि घटना किस तरह हुई और आखिर चारों पोल कैसे टूटे।

पुलिस और बिजली विभाग की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पोल ट्रक की टक्कर से गिरे हैं या इसके पीछे कोई और वजह है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी। तब तक इसे लेकर सामने आ रही चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *