अयोध्या दर्शन को निकले श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत:प्रयागराज में तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर, 6 दोस्तों के साथ ढाबे पर रुके थे


प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे छत्तीसगढ़ के एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार रात करीब 10 बजे सरंगापुर स्थित एक ढाबे के सामने तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 40 वर्षीय केशव राम सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देखिए 2 तस्वीरें… छत्तीसगढ़ के थे निवासी मृतक मृतक केशव राम सिन्हा (40) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जनपद के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरदिया गांव के निवासी थे। वह अपने पांच-छह मित्रों के साथ इनोवा वाहन से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। सोमवार रात करीब दस बजे, सभी मित्र घूरपुर थाना क्षेत्र के सरंगापुर स्थित श्री बाबा ढाबा के सामने भोजन करने के लिए रुके थे। तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर भोजन के उपरांत केशव राम सिन्हा हाईवे किनारे खड़ी इनोवा में बैठने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि केशव राम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर स्थानीय लोगों और इरादतगंज के प्रधान देवेंद्र सिंह पटेल उर्फ भोले ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करमा, सरंगापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। केशव राम के साथी हेमलाल नायक और हेम सागर उन्हें लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उनके साथियों में शोक छा गया। घूरपुर पुलिस को दी जानकारी इरादतगंज प्रधान देवेंद्र सिंह पटेल ने घटना की सूचना तत्काल घूरपुर पुलिस को भी दी। घूरपुर पुलिस के अनुसार, उन्हें सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *