![]()
ITI यानी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अब अपने यहां प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को AI बेस्ड नई तकनीकी से जोड़ने की पहल कर रहे हैं। जनपद के सभी ITI में इसी सत्र से एआई आधारित कोर्स पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए लैब का निर्माण भी पहले से कराया जा चुका है। इस सत्र से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत यह बदलाव किए गए हैं हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए छात्रों का रुझान सबसे अधिक मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की ओर है। ITI कॉलेजों में इस सत्र से एआई आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। तकनीक और आधुनिकता की ओर बढ़ते शिक्षा जगत में यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किए गए हैं। इसके लिए कॉलेजों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े कोर्स की डिमांड ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग दिन पर दिन बढ़ रही है। इसे देखते हुए ITI कॉलेजों में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने व उनके पार्ट्स आदि का निर्माण से संबंधित कोर्स भी पढ़ाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित कोर्स में छात्रों का रुझान अधिक है। इसका एक कारण यह भी है कि इसमें प्लेसमेंट भी अच्छा होता है। ITI के संयुक्त निदेशक केएम सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस बार इन वाहनों को बनाने का प्रशिक्षण अधिक संख्या में छात्रों को दिया जा रहा है। इस ट्रेड के लिए रुझान भी छात्रों को अधिक है।
Source link
ITI के छात्र लेंगे AI बेस्ड नई तकनीक का ज्ञान:वाराणसी के सभी ITI संस्थानाें में इसी सत्र से शुरू हो रहा है अर्टिफिशियल इंटीलिजेंस आधारित कोर्स