यूपी की बड़ी खबरें:अफसर के बेटे ने बुलडोजर से तोड़ी पड़ोसी की दुकान, झांसी में 70 नकाबपोश युवकों को लेकर आया, सीसीटीवी के तार काटे


झांसी में रिटायर अफसर के बेटे ने बुलडोजर चलाकर पड़ोसी की दुकान (गुमटी) तोड़ दी। वो 70 नकाबपोश युवकों के साथ रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आया। पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और फिर दुकान मालिक के घर के बाहर ताले लगा दिए। इसके बाद बुलडोजर से दुकान को तहस-नहस कर दिया। दुकान मालिक बाउंड्री फांदकर बाहर आया। रोकने पर भी आरोपी नहीं रुके और धमकाने लगे। दुकान तोड़ने के बाद बाउंड्री बनाई और फिर धमकाते हुए चले गए। पीड़ित दुकानदार को 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिटायर अफसर के बेटे समेत 70 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड का है। पढ़िए पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *