Ram Mandir Offering Theft Raid | PM Modi Seychelles Honour

.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सभी 8 आरोपियों के घर छापेमारी की गई। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत की खबर बताएंगे…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर दर्ज मानहानि केस में यूपी की सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी।
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा में UCC बिल पेश हो सकता है।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के घर छापेमारी, टिन्नू के घर अलमारी-बक्से खंगाले

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद सभी 8 आरोपियों के घरों में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान टिन्नू समेत 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। हालांकि, कुछ देर बाद टिन्नू की मां मौके पर पहुंचीं। तब पुलिस ने घर में रखे कागजातों, बक्सों और अलमारी की तलाशी ली। पुलिस को आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी और कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। छापेमारी के दौरान पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए गए।

मामले में RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा;-

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अयोध्या का राम राज्य ऐसा है कि अपराधियों को कभी माफ नहीं किया जाता। उन्हें सजा दी जाती है। जल्दबाजी करने या राजनीतिक रंग देने की कोई जरूरत नहीं है।

SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। हालांकि, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं।

FIR दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया

पूरी खबर पढ़ें…

2. ट्विशा केस की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी की कोशिश, जेवर और दस्तावेजों की फाइल उठाई

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित गिरिबाला सिंह के घर में चोर घुस गए थे।

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित गिरिबाला सिंह के घर में चोर घुस गए थे।

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की आरोपी गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश हुई। वारदात के समय गिरिबाला के भाई घर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि चोर शनिवार-रविवार की देर रात घर के पिछले हिस्से से घर में दाखिल हुए। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस के सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश घबराकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक चोरों ने सोने के जेवर और कुछ दस्तावेजों की एक फाइल चुराने की कोशिश की। CCTV के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गिरिबाला और समर्थ 30 जून तक न्यायिक हिरासत में: ट्विशा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह 30 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले 16 जून को दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के सामने पेश किया गया था। इस दौरान गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से कहा था कि जेल में उन्हें जो हिंदी और अंग्रेजी अखबार दिए जा रहे हैं, उनमें उनके केस से जुड़ी खबरें काटकर अलग कर दी जाती हैं। उन्हें पूरा अखबार पढ़ने को दिया जाए।

पूरी खबर पढ़ें…

3. मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, संसद को संबोधित किया, बोले- सेशेल्स से हमारा 256 साल पुराना रिश्ता

पीएम मोदी को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने पर्यावरण के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया।

पीएम मोदी को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने पर्यावरण के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला। उन्हें ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। PM मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि सेशेल्स से भारत का रिश्ता सिर्फ 50 साल पुराना नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत अगस्त 1770 में हुई थी। जब ‘थेलेमाक’ जहाज से यहां 5 भारतीय पहुंचे थे।

मोदी बोले- सेशेल्स द्वीपों का समूह नहीं, बल्कि इससे बढ़कर है: PM मोदी ने कहा कि जब लोग दुनिया का नक्शा देखते हैं, तो उन्हें सेशेल्स हिंद महासागर में बसे कुछ छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह दिखाई देता है। लेकिन हमारे लिए सेशेल्स सिर्फ द्वीपों का समूह नहीं, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. अलीगढ़ में कांग्रेस की बैठक में चले जूते-चप्पल, पीटने वाले युवक को कहा- RSS का कार्यकर्ता था

अलीगढ़ में रविवार शाम 4 बजे कांग्रेस की समीक्षा बैठक में मारपीट हो गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के सामने ही नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थानीय कार्यकर्ता शाहिद गुड्डू ने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी।

RSS कार्यकर्ता बताकर युवक को बाहर निकाला: इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उसे RSS का कार्यकर्ता बताकर कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। मारपीट के चलते कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, पार्टी नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

हंगामे के बाद तौकीर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की।

पूरी खबर पढ़ें…

5. फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन समेत 16 देशों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान

पेरिस में गर्मी से राहत पाने के लिए फुहार वाले फाउंटेन के नीचे खड़े लोग।

पेरिस में गर्मी से राहत पाने के लिए फुहार वाले फाउंटेन के नीचे खड़े लोग।

यूरोप इन दिनों रिकॉर्डतोड़ हीटवेव की चपेट में है। फ्रांस में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। ये मौतें 24 जून से 27 जून के बीच हुईं। अतिरिक्त मौतों का मतलब है कि पिछले कुछ साल में हुई औसत मौतों की तुलना में इस बार करीब 1000 लोग ज्यादा मरे हैं। हालांकि, सरकार ने न ही पिछली बार और न ही इस बार का कोई सटीक आंकड़ा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में 85% बुजुर्ग हैं।

यूरोप के 19.1 करोड़ लोग गर्मी से लोग प्रभावित: जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, डेनमार्क, इटली और स्विट्जरलैंड समेत 16 देशों में तापमान ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। न्यूज एजेंसी AFP के अनुमान के मुताबिक, रविवार को यूरोप के करीब 19.1 करोड़ लोगों को 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान का सामना करना पड़ा। कहीं सड़कें पिघल रही हैं, कहीं स्कूल बंद करने पड़े हैं, तो कहीं जंगलों में भीषण आग भड़क उठी है।

पूरी खबर पढ़ें…

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट: LoC से घुसपैठ कर अंदर आ गया था, जून में ऐसी तीसरी घटना (पूरी खबर पढ़ें)
  2. इंटरनेशनल: सऊदी अरब में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत: मरने वाले सभी सऊदी के नागरिक, हेलिकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का था (पूरी खबर पढ़ें)
  3. नेशनल: कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई: सरकार ने कहा- यह दावा सही नहीं, रक्षा मंत्री का बयान गलत तरीके से दिखाया (पूरी खबर पढ़ें)
  4. मौसम: एमपी में बिजली गिरने से 4 की मौत: मानसून 22 राज्यों में पहुंचा, आज यूपी में एंट्री संभव; राजस्थान में पारा 43°C पार (पूरी खबर पढ़ें)
  5. इंटरनेशनल: फ्रांस में पैराशूट स्कूल का प्लेन क्रैश: 5 स्टूडेंट्स, 5 ट्रेनर और पायलट की मौत, ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरते ही संतुलन बिगड़ा (पूरी खबर पढ़ें)
  6. नेशनल: पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला: 4 सुरक्षाकर्मियों और 6 आतंकियों की मौत; तालिबान से जुड़े जमात-उल-अहरार ने जिम्मेदारी ली (पूरी खबर पढ़ें)
  7. नेशनल: TMC बागी गुट की 47 पूर्व पार्षदों के साथ बैठक: ममता गुट ने शिकायत दर्ज कराई, कहा- पार्टी के नाम-सिंबल का गलत इस्तेमाल हुआ (पूरी खबर पढ़ें)
  8. नेशनल: 15 विदेशी यूनिवर्सिटी को भारत में कैंपस खोलने की मंजूरी: अगस्त से पहला बैच शुरू होगा; विदेश जैसी डिग्री मिलेगी, पढ़ाई का खर्च 30-40% तक कम होगा (पूरी खबर पढ़ें)
  9. नेशनल: CBSE पर सवाल उठाने वाले सार्थक ने पोर्टल बनाया: इसमें ₹1.66 करोड़ सरकारी खरीद का डेटा, आम जनता भी रिकॉर्ड को देख सकेगी (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

मेक्सिको में चोरों को खंभों से बांध रहा शख्स

मेक्सिको में एक अनजान शख्स बाइक चोरों को पकड़कर बिजली के खंभों से बांध देता है और उन पर ‘चोर’ लिख देता है। पिछले 10 दिनों में ऐसे 5 मामले सामने आए हैं। पुलिस चोरों को पकड़ने वाले शख्स की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

कन्या राशि वालों के कारोबार में फायदे की स्थिति बनेगी। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.