![]()
गोरखपुर के कई इलाकों में सोमवार को सड़क चौड़ीकरण, बिजली लाइनों की शिफ्टिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते 2 से 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए विद्युत विभाग ने विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर निर्धारित शटडाउन लेने का फैसला किया है। विद्युत विभाग के अनुसार, राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेस-3, बशारतपुर और मोतीपोखरा फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के 11 केवी हनुमंत नगर फीडर, एफसीआई उपकेंद्र के 11 केवी सिकतौर फीडर तथा पादरी बाजार उपकेंद्र के 11 केवी पादरी बाजार, जंगल धूषण, सरस्वतीपुरम और लक्ष्मीपुर फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सूरजकुंड उपकेंद्र पर लगेगा नया ट्रांसफॉर्मर सूरजकुंड विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा। इसके चलते सूरजकुंड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग का कहना है कि नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरे कर लें। विभाग का कहना है कि सभी तकनीकी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और कार्य समाप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Source link
गोरखपुर में सोमवार को कई इलाकों में बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण और ट्रांसफॉर्मर कार्य के चलते रहेगा शटडाउन