कानपुर में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी:15 दिन बाद लौटा परिवार, 4 साल की बच्ची के बर्थडे गिफ्ट भी ले गए चोर


कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित मखदूम नगर में रविवार की शाम 7 बजे एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। परिवार लगभग 15 दिन बाद घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी का पता चला। चोर चार साल की बच्ची के जन्मदिन पर मिले सोने-चांदी के उपहार भी ले गए। बिल्हौर के सरोजनी नायडू नगर निवासी मोहम्मद रुहाब मखदूम नगर में किराए के मकान में अपनी पत्नी शाहजहां, बेटा सरताज, बहू नसरीन, बेटी नेहा और अलशिफा के साथ रहते हैं। रुहाब के अनुसार, परिवार 13 जून को मुहर्रम का त्योहार मनाने अपने पैतृक घर बिल्हौर गया था, जिसके कारण मकान बंद था। बीते गुरुवार को रुहाब का बेटा मोहम्मद सरताज कुछ देर के लिए घर आया था और तब सब कुछ सामान्य था। हालांकि, रविवार शाम को जब पूरा परिवार वापस लौटा, तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर बहू नसरीन की हीरे की अंगूठी, दो सोने की अंगूठियां, अन्य कीमती जेवर और 20 से 25 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नसरीन ने बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी आइजल को उसके पहले जन्मदिन पर रिश्तेदारों और दोस्तों ने सोने का लॉकेट, कान की बाली, हाथ के कड़े और अन्य आभूषण उपहार में दिए थे। चोर अलमारी में रखे ये सभी उपहार भी चुरा ले गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *