पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:ललितपुर में मां घर के अंदर गई, लौटी तो आंगन में पड़ा मिला मासूम


ललितपुर के ग्राम कचरौदा कलां में रविवार शाम एक वर्षीय मासूम बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बानपुर थाना क्षेत्र में हुई। ग्राम कचरौदा कलां निवासी आजाद पाल का एक वर्षीय पुत्र वेदांश रविवार शाम करीब 6:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसकी मां पास में बर्तन धो रही थीं। बर्तन रखने के लिए मां घर के अंदर चली गईं। इसी दौरान खेलते-खेलते वेदांश पास में बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। जब मां बाहर लौटीं तो उन्होंने बच्चे को गड्ढे में पड़ा देखा। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। घर पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रात 8 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *