डॉक्टर के इलाज से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत:बाराबंकी में तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर, दानों का इलाज कराने आए थे


बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ से जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है। लोहिया वार्ड निवासी कल्लू ने बताया कि उनके चार बच्चे- डेढ़ वर्षीय हसनैन, डेढ़ वर्षीय मारिया, आठ वर्षीय तमन्ना और साजिद पिछले एक सप्ताह से शरीर पर दानों की समस्या से पीड़ित थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए ठाकुरद्वारा वार्ड स्थित निजी चिकित्सक जगमोहन गुप्ता के पास ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा बच्चों को इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद डेढ़ वर्षीय हसनैन की मौके पर ही मौत हो गई। मारिया, तमन्ना और साजिद की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तीनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कथित चिकित्सक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *