मां ने 10 रुपए नहीं दिए, बेटे ने लगाई फांसी:ललितपुर में आउट हाऊस में फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम से इनकार


ललितपुर जिले के ग्राम मसौरा कलां में रविवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे, लेकिन चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मसौरा कलां निवासी 19 वर्षीय सोनू सहरिया पुत्र करन का शव रविवार दोपहर करीब एक बजे उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घर के पास खेल रहे बच्चों ने शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सोनू को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से लगातार इनकार कर रहे हैं। मृतक के भाई मोनू ने बताया कि सोनू चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था और मजदूरी करता था।

मोनू के अनुसार, सोनू सुबह घर से गांव में स्थित अपने दूसरे घर के लिए निकला था, जहां उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने फांसी लगाने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। सोनू की मां ने बताया कि सुबह जब वह घर से निकल रहा था, तो उसने 10 रुपए मांगे थे। मां ने कहा कि अभी पैसे नहीं हैं और निबोरी (नीम की फलियां) बेचकर पैसे देंगी। इसके बाद सोनू दूसरे घर चला गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *