![]()
आजमगढ़ में रविवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आवाजाही हो रही है। उमस से आम जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग ने जमकर बिजली की कटौती भी की। शनिवार को सुबह से लेकर रात 3 तक लंबी बिजली कटौती हुई जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। तापमान में गिरावट के कारण जिले का तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। लगातार भीषण गर्मी और उमस से आम जनता परेशान थी। ऐसे में रविवार को जिस तरह से सुबह से ही तेज धूप और बदल है। इससे आम जनता को काफी समस्या हो रही है। मौसम विभाग में आने वाले 48 घंटे के भीतर मानसून के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 20 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश के 10 शहरों में बारिश हो रही है। साथ ही 61 जिलों में लू के अलर्ट भी जारी किए गए हैं। मौसम विभाग का दावा है कि दो दिन के भीतर मानसून आ जाएगा जिससे आम जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
जिला प्रशासन ने जारी किया हुआ है अलर्ट
हालांकि जिला प्रशासन ने एक माह दिन पूर्व ही जिले की आम जनता से जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लेने की भी अपील की है। जिससे कि भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके। मौसम बदलने पर भी जिला प्रशासन ने तेज हवाओं के चलने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Source link
आजमगढ़ में भीषण गर्मी और उमस, जमकर बिजली कटौती:38 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा जिले का तापमान, 20 शहरों में बारिशका अलर्ट