![]()
ललितपुर में आठ दिन पहले हुई बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो रविवार को सामने आया है। पीड़ित राहुल प्रजापति ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर काम पर चला गया था, तभी एक अज्ञात युवक उसकी बाइक चुरा ले गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा पुरानी चुंगी निवासी राहुल प्रजापति पुत्र मोहनलाल ने बताया कि यह घटना 21 जून को दोपहर करीब 2 बजे हुई थी। वह अपनी दुकान, जो करीमनगर तिगैला पर स्थित है, वहां आया था। उसने अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी की और अंदर चला गया। शाम को जब राहुल बाहर आया, तो उसकी बाइक गायब मिली। उसने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति शाम करीब 4:30 बजे उसकी बाइक चुराते हुए दिखाई दिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने जानकारी दी कि बाइक चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
Source link
ललितपुर में बाइक चोरी का VIDEO:8 दिन पहले वारदात, मुंह में गमछा लपटे नजर आया चोर