गोंडा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर निकाला गया कैंडल मार्च:पूर्व सपा विधायक के नेतृत्व में हजारों ने बिहार सरकार के खिलाफ लगाए नारे


बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गोंडा जिले में भी प्रदर्शन हुआ यहां कटरा बाजार से पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे के नेतृत्व में बालपुर में एक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारे लगाए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। यह कैंडल मार्च कल शनिवार देर शाम 7:30 बजे गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर बाजार से शुरू हुआ जो रात 8:30 बजे समाप्त हो गया है। लोगों ने अपने हाथों में मोमबत्तियां और बैनर-पोस्टर लेकर मार्च किया। इस दौरान ‘बिहार सरकार मुर्दाबाद’, ‘सम्राट चौधरी मुर्दाबाद’ और ‘जो निर्दोषों की हत्या करवाए वह सरकार निकम्मी है’ जैसे नारे लगाए गए है। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार से दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा भरत तिवारी के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी जनता के लिए काम करते थे। उनका गांव बाढ़ में बह गया था और उन्होंने व्यवस्था के लिए हर जगह गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। दुबे ने दावा किया कि इसी कारण वहां का प्रशासन लगातार भरत तिवारी को निशाना बना रहा था और फिर उनका गलत तरीके से एनकाउंटर कर दिया गया।

कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कैंडल मार्च के कारण गोंडा से लखनऊ और लखनऊ से गोंडा आने-जाने वाले लोगों को भी यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंडल मार्च बालपुर पुल से शहीद सुनील तिवारी की प्रतिमा तक निकाला गया। बैजनाथ दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चल रहा है, लेकिन बिहार में लोगों को मारा जा रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यूपी सरकार ने जो माहौल पैदा किया है, वह अब पूरे भारत में फैलेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *