लखनऊ में बिजली कटौती के बाद लोगों का हंगामा:आधी रात में लौलाई पॉवर हाउस पर प्रदर्शन और पथराव किया, अमीनाबाद में केबल में आग लगी


लखनऊ में शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे अचानक आंधी पानी आने के कारण सभी उपकेंद्र से बिजली को बंद कर दिया गया। इसके कारण करीब 1 घंटे तक उपभोक्ता बिना बिजली के अंधेरे में रहे। आंधी पानी बंद होते ही जिन इलाकों में कोई फाल्ट नहीं था, वहां पर 11:45 बजे बिजली चालू हो गई। उसके अलावा कई उप केंद्र पर कटौती की वजह से उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। चिनहट स्थित लौलाई पावर हाउस पर बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा विरोध प्रदर्शन के साथ पत्थरबाजी भी किया। इस दौरान उपकेंद्र के अंदर खड़ी गाड़ी और अंदर लगी को Ac को तोड़ने की कोशिश किया। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-N1 के पास बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पत्र तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया घंटों रही बत्ती गुल स्थानीय लोगों ने बताया कि लौलाई पावर हाउस पर शनिवार दोपहर 1:00 बजे से बिजली गायब थी। रात करीब 9:30 बजे सप्लाई आई, लेकिन महज 10 मिनट बाद फिर से कट गई। लगातार बिजली कटौती से लोगों को बिजली और पानी की विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद भीषण गर्मी और लगातार हो रही कटौती से परेशान स्थानीय निवासियों का सब्र टूट गया और वे भारी संख्या में पावर हाउस पर इकट्ठा हो गए कुछ लोगों ने 1090 , 1076 , 112 नंबर पर कंप्लेंट भी दर्ज कराई लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हुई तब गुस्साए लोगों का जमावड़ा पावर हाउस पर लग गया। पुलिस ने किया हालात नियंत्रित नाराज स्थानीय निवासी मुकेश ने कहा कि अधिकारी ना तो मौके पर आते है और ना ही किसी का फोन उठता है। यह लोग AC में सोते रहते हैं और जनता परेशान रहती है। हम लोग मजबूर होकर पावर हाउस पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उपभोक्ताओं के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स बुलाई गई। इसके बाद देर रात लगभग 3:00 बजे लोगों को समझा बुझाकर पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करके घर भेजा। अमीनाबाद में केबल जला शनिवार को अमीनाबाद में गोइन रोड पर बिजली का केबल जलने बत्ती कटौती हुई। स्थानीय निवासी शान ने बताया कि दोपहर में 2 बजे से लाइट कटी डेढ़ घंटे बाद आ गई । उसके बाद रात में 8 बजे से कटौती हुई 11:30 भी बजे आई। इस दौरान लगभग 250 घरों और 100 दुकानदारों को बिना बत्ती के प्रभावित होना पड़ा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *