![]()
लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में उधार में सामान नहीं मिलने पर एक युवक ने पान-मसाला दुकानदार पर चापड़ से हमला कर दिया। हालांकि, लोगों के बीचबचाव के चलते दुकानदार घायल होने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छितवापुर भेड़ी निवासी लकी भारती की मोहल्ले में पान-मसाले की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, गुरुवार सुबह नाका के विजयनगर निवासी हरीशचंद्र उसकी दुकान पर आया और पान-मसाला, चिप्स व पानी की बोतल लेकर बिना पैसे दिए जाने लगा। रुपए मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी चला गया लेकिन चापड़ लेकर लौट आया। 3 तस्वीरें देखिए- चापड़ की बेंत से मारे कुछ देर बाद वह घर से चापड़ लेकर वापस आया और दुकानदार पर हमला करने का प्रयास किया। बचाव के दौरान उसने चापड़ की बेंत से कई वार कर दिए, जिससे लकी भारती हल्का घायल हो गए। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी हरीशचंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Source link
उधार नहीं दिया तो दुकानदार पर चापड़ से हमला:पान-मसाला, चिप्स लेकर जाने लगा तो दुकानदार ने मांग लिया पैसा, इसी पर बढ़ा विवाद