गोरखपुर पुलिस ने 9.8 किलो मादक पदार्थ नष्ट किया:कई थानों के 8 मामलों से बरामद किए गए, 74.97 लाख अनुमानित कीमत


गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को 9.891 किलोग्राम मादक पदार्थों को डिस्ट्रॉय किया। जिन्हें शहर के अलग- अलग थानों के 8 मामलों में बरामद किया गया था। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश DGP के निर्देश पर चलाए जा रहे ”ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की बाजार में अनुमानित कीमत 74 लाख 97 हजार रुपए बताई जा रही है। जिनका निस्तारण खलीलाबाद के मेसर्स मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी के हाई कैपेसिटी वाले इंसीननेटर के माध्यम से किया गया। गांजा और स्मैक की हुई बरामदगी पुलिस के मुताबिक थाना कैण्ट, गीडा, चौरीचौरा, शाहपुर और सहजनवा से जुड़े 8 मामलों में बरामद 9 किलो 540 ग्राम गांजा और 351 ग्राम स्मैक को नष्ट किया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 74 लाख 97 हजार रुपये बताई गई है। मादक पदार्थों का निस्तारण पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खलीलाबाद स्थित मेसर्स मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के हाई कैपेसिटी वाले इंसीनरेटर के माध्यम से किया गया। 86.25 लाख का पहले भी डिस्ट्रॉय किया पुलिस ने बताया कि इससे पहले 30 मार्च 2026 को 16 मामलों में बरामद 63.8 किलोग्राम गांजा, 140 ग्राम चरस, 20 ग्राम स्मैक और 7 ग्राम हेरोइन भी नष्ट किया गया था। इनकी अनुमानित कीमत करीब 86 लाख 25 हजार रुपये थी। अब तक 73.858 किलो नष्ट किए
एसपी क्राइम के अनुसार साल 2026 में अब तक कुल 73.858 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 61 लाख 22 हजार रुपये है। उनका कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *