![]()
शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सरवर पीर कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह घटना रात करीब 9 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने कुछ दूरी पर कार रोकी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना का लाइव फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।
Source link
शामली में तेज रफ्तार कार ने दो को कुचला:चालक फरार, घायलों को हाई सेंटर रेफर किया गया