CM योगी शनिवार को भाजपा महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। CM योगी ने कहा- 2014 के पहले दुश्मन देश हमारे सैनिकों के साथ क्रूरता करते थे। चोरी छिपे उनके साथ अत्याचार कर लेते थे। सरकारें कहती थीं कि
.
यानी देश की कीमत पर संबंध बनाने की चिंता थी। लेकिन 2014 के बाद दुश्मन की आंख से आंख मिलाने की सामर्थ्य, अगर दुश्मन भारत की सीमा पर अतिक्रमण और भारत के जवानों पर चोरी छिपे हमला करता है तो एयर स्ट्राइक और सर्जिक्रल स्ट्राइक से भी कोई रोक नहीं सकता है। आज भारतीय जनता पार्टी ने देश ही नहीं दुनिया के सामने भी अपनी सख्ती और सामर्थ्य का परिचय देते हुए भारतीय सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।
सीएम योगी ने कहा- आज नक्सलवाद बामुश्किल एक, दो जनपद तक सीमित रह गया है, वह भी कुछ दिन में समाप्त हो जाएगा। कश्मीर का आतंकवाद खत्म हो गया। पूर्वोत्तर का उग्रवाद खत्म हो गया। सुरक्षा ही नहीं होगी तो विकास कैसे होगा। सुरक्षा के कारण ही देश में विकास के कार्य हो रहे हैं। जिस देश का इंफ्रास्ट्रक्चर जितना मजबूत होगा, वह देश उतनी ही तेजी से विकास करेगा। पढ़िए पूरी खबर
मेरठ में 25 हजार की इनामी सुमन मिश्रा गिरफ्तार; नौकरी के नाम पर डॉक्टर से ठगी, अमित मिरिंडा गैंग कनेक्शन की जांच

मेरठ पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डॉक्टर दंपति से 70 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामी आरोपी सुमन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। सुमन मिश्रा पिछले दो साल से फरार थी और उसे शुक्रवार को लखनऊ से पकड़ा गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सुमन मिश्रा और उसके पति पंकज मिश्रा पर एक डॉक्टर दंपति को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 70 लाख रुपये ठगने का आरोप है। इस संबंध में वर्ष 2025 में टीपीनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सुमन के पति पंकज मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पढ़िए पूरी खबर
सरकारी कर्मचारी बता महिला से ठगी; गोरखपुर में आरोपी अरेस्ट, जालसाज ने कब्जे की जमीन छुड़ाने का दावा किया

गोरखपुर में सरकारी कर्मचारी बनकर महिला से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को यह यकीन दिलाया कि आईजीआरएस से जुड़ा एक अधिकारी है और उसकी कब्जे की जमीन छुड़वाने में मदद करेगा।
बदले में उसने पहले 8000 रुपए लिए। फिर 20 हजार और डिमांड करने लगा। तब महिला ने उसे रिस्तेदार के घर पैसे लेने के लिए भेजे। जहां शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके से पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर
