संभल में नाले में डूबकर बच्ची की मौत:मोहर्रम जुलूस से आकर खेल रही थी, मासूम का हाथ दिखने पर पता चला


संभल में मोहर्रम का जुलूस देखकर घर लौटी दो वर्षीय बच्ची की खुले नाले में डूबकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे गुन्नौर कस्बे के मोहल्ला टंकी आउट सराय में हुई। बच्ची की पहचान यूनुस की बेटी हुमैरा (2) के रूप में हुई है। परिजनों को लगभग 1 घंटे बाद बच्ची के नाले में गिरने का पता चला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्य मोहर्रम का जुलूस देखकर घर लौटे थे। बच्ची घर के अंदर खेल रही थी। रात करीब 8 बजे हुमैरा अचानक घर के बाहर निकल आई और खुले नाले में गिर गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई न देने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। घर के बाहर नाले में पानी के ऊपर गुब्बारे उठते देख उनका ध्यान गया और उन्होंने बच्ची का हाथ देखा। मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। बच्ची को नाले से बाहर निकाला गया। तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हुमैरा को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को घर लाया गया। रात 9:40 बजे सुपुर्दे खाक किया गया। पुलिस भी बच्ची के घर पहुंची, लेकिन परिवार के सदस्यों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत नाले में डूबने से हुई है। परिवार मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता। बच्ची के पिता यूनुस की शादी 3 साल पहले हुई थी। वह मूल रूप से थाना जुनावई क्षेत्र के गांव काशीपुर के रहने वाले हैं। काफी समय से गुन्नौर कस्बे में रह रहे थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *