Banda Acid Attack: Shopkeeper Loses Left Eye Sight

शिवम तिवारी | बांदा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा शहर में दुकान खाली कराने के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार शाम एक दुकानदार पर कथित तौर पर तेजाब से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। डॉक्टरों के अनुसार, हमले में उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार दोपहर एक दुकानदार पर तेजाब से हमला कर दिया गया। हमले में साजू प्रसाद (58) गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई है।

पीड़ित साजू प्रसाद, खुटला मोहल्ले के निवासी हैं और रहुनिया में गैस चूल्हा रिपेयरिंग तथा भट्ठी किराये पर देने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार करीब चार बजे वह खाना खाने के बाद दुकान में आराम कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला संतोष सोनी कथित तौर पर दो बोतलों में सराफा दुकानों में इस्तेमाल होने वाला तेजाब लेकर वहां पहुंचा।

आरोप है कि संतोष ने पहले एक बोतल का तेजाब साजू प्रसाद के पैरों पर डाला। जलन से उनकी नींद खुलते ही उसने दूसरी बोतल का तेजाब उनके सिर और चेहरे पर उड़ेल दिया। तेजाब पड़ते ही साजू प्रसाद दर्द से चीखने लगे।

शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। गंभीर रूप से झुलसे साजू प्रसाद को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी बाईं आंख की रोशनी चले जाने की पुष्टि की।

पीड़ित के बेटे विकास शुक्ला ने बताया कि करीब सवा साल पहले संतोष सोनी को दुकान किराये पर दी गई थी। कई महीनों तक किराया न देने के कारण लगभग चार महीने पहले उससे दुकान खाली करा ली गई थी। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने तेजाब से हमला किया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी संतोष सोनी को हिरासत में ले लिया है।

सीओ सिटी मेविस टाक ने बताया-

QuoteImage

प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश और पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जाएगा।

QuoteImage

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.