पीएम सूर्य घर योजना में UP देश में अव्वल:6.2 लाख से अधिक घरों पर लगी सोलर रूफटॉप, देश में यूपी की हिस्सेदारी 17 फीसदी


‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ (PMSGY) के तहत सोलर रूफटॉप लगाने के मामले में यूपी देश का नंबर वन राज्य बन गया है। जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 6.2 लाख से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा चुका है। यूपी ने लक्ष्य (11.27 लाख परिवार) का 50 फीसदी से ज्यादा काम पूरा कर लिया है। देश में अभी जितने भी सोलर रूफटॉप लग रहे हैं, उनमें अकेले उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है। हर माह 50 हजार से ज्यादा इंस्टॉलेशन यूपी नेडा के डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने मार्च, अप्रैल और मई 2026 में लगातार तीन महीनों तक हर महीने 50 हजार से अधिक घरों में सोलर प्लांट लगाकर देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यूपी की इस रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आखिरी 50 हजार इंस्टॉलेशन महज 22 दिनों में पूरे किए गए हैं, जो पूरे देश में सबसे तेज है। रोजाना की रफ्तार: 500 से बढ़कर हुई 2100 80 हजार से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार पीएम सूर्य घर योजना न सिर्फ बिजली का बिल बचा रही है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार दे रही है। लोन प्रोसेस आसान करें, वेण्डर्स की संख्या बढ़ाएं नेडा डायरेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैंक से मिलने वाले लोन की प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए और बिना किसी ठोस वजह के आवेदन रिजेक्ट न हों। बाजार में काम को तेजी देने के लिए निष्क्रिय वेंडर्स को दोबारा एक्टिव करने और नए वेंडर्स को इस मुहिम से जोड़ने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो या कम हुआ है, उनके आंकड़ों का प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि दूसरे लोग भी इससे प्रेरित हों।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *