पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या:पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, पुलिस ने जांच शुरू की


चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक 27 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। मृतका की पहचान सरिता पत्नी सोनू यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सरिता अपने पति और बच्चों के साथ परिवार से अलग रहती थी। पुलिस कर रही मामले की जांच बताया जा रहा है कि सरिता का अपने पति सोनू से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर सरिता ने घर के एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दुपट्टे से फांसी लगा ली। उस समय सोनू चाट की दुकान लगाने की तैयारी कर रहा था। कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो सोनू को शक हुआ। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो सरिता फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सोनू ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *