लखनऊ में आधी रात डंडा लेकर उपकेंद्र पहुंचे लोग:स्थानीय बोले – 7 दिनों में 5 दिन से बत्ती गुल, उपकेंद्र पर ऑपरेटर ने खुद को ताले में बंद किया


लखनऊ में भीषण गर्मी के दौरान बिजली कटौती का दौर जारी है । रात तकरीबन 1 बजे 2 दर्जन से अधिक लोग जोरदार हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अपट्रॉन पावर हाउस के बिहारीपुर, टिकैत राय तालाब सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल होने से परेशान लोगों ने उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि पिछले 7 दिन में 5 दिन से लाइट नहीं आई। ऑपरेटर ने खुद को ताले में बंद किया बड़ी संख्या में लोगों ने उपकेंद्र घेर लिया जिसमें कुछ लोगों के हाथ में बांस का मोटा डंडा भी था । नाराज लोगों को देखकर उपकेंद्र ऑपरेटर ने गेट में अंदर से ताला बंद कर लिया। इससे भड़के लोगों ने उपकेंद्र के सामने सड़क पर सीढ़ी , ड्रम रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा और नारेबाजी किया। रास्ता बाधित होने की वजह से देखते ही देखते ट्रैफिक जाम लग गया। भूमिगत समस्या से हुई देरी बढ़ते हंगामा को देखकर पुलिस ने मौके पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से सीढ़ी को हटाया और आवागमन को शुरू कराया । प्रदर्शनकारी रात करीब 4 बजे तक उपकेंद्र के आसपास ही डटे रहे। फॉल्ट ठीक होने के बाद सुबह 5:00 बजे बिजली चालू हो सकी। अधीक्षण अभियंता केके चौधरी ने दावा कि भूमिगत केबल में खराबी के कारण बिजली गुल हुई है। इसके बाद लगातार उस पर काम किया गया और समस्या को दूर किया गया। 250 घरों की बत्ती गुल उपकेंद्र पर मौजूद वैभव कुमार ने कहा कि ढाई 250 परिवार बत्ती गुल होने से परेशान है। इन्होंने कहा कि टिकैत राय कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से लगातार लाइट नहीं आ रही है रातों को हम लोग जाग रहे हैं। जो फाल्ट सही करके जा रहे हैं लाइट आते ही फौरन फिर खराब हो जा रहा है ट्रांसफार्मर पटाखे की तरह दग रहा है। दिन भर काम करते हैं और रात भर लाइट के लिए प्रदर्शन करते हैं इस नौटंकी से परेशान हो चुके हैं। बूंद बूंद पानी को तरस रहे लोग मौके पर मौजूद मनोज अग्रवाल ने कहा कि बुधवार को रात में 11:00 बजे लाइट गई और गुरुवार को ढाई बजे दिन में आई। उसके बाद रात में लगभग 9:00 बजे लाइट फिर कट गई और 3:00 बजने वाले हैं अभी तक नहीं आई कब आएगी पता नहीं। लाइट न होने की वजह से घर में पानी नहीं है , परिवार के लोग नहा , धो नहीं सकते बर्तन साफ करने का पानी नहीं है। लगातार कटौती की वजह से भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीने को तरस रहे हैं। परेशानी इतनी है कि बयां नहीं कर सकते। दिन भर जो तार बदले गए थे वह सब जल गए। तार जल रहे थे तो ऐसी आतिशबाजी हुई कि पूरे मोहल्ले में उजाला हो गया। 7 दिनों में 5 दिन बत्ती गुल रही मौके पर मौजूद राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 7 दिनों में पांचवी रात ऐसी है जो जागते हुए काट रहे हैं। इधर बनकर जाते हैं उधर फिर शॉर्ट सर्किट हो जाता है क्या बनाते हैं कुछ समझ नहीं आता। संविदा कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है अधिकारी आराम कर रहे हैं। लाइट न होने की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है भीषण गर्मी में उन्हें चक्कर आ रहा है गर्मी की वजह से उल्टियां हो रही है मगर कोई सुनने वाला नहीं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *