![]()
गोरखपुर में शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं को कुछ घंटों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य को लेकर बिजली विभाग की ओर से पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े कई फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई विभाग के अनुसार 11 केवी पादरी बाजार, सरस्वतीपुरम, लक्ष्मीपुर, जंगल धूसड़ और न्यू फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन सभी क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। 4 घंटे बाद सामान्य होगी आपूर्ति विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही सभी प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने सहित अन्य जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
Source link
गोरखपुर में शुक्रवार को 4 घंटे बिजली कटेगी:कई इलाकों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी