बागपत में गाड़ी ड्राइवरों से डेढ़ लाख की लूट:मेरठ-बागपत हाईवे पर बदमाशों ने मारपीट कर दिया अंजाम


बागपत में मेरठ-बागपत हाईवे पर टटीरी के पास बुधवार रात मुर्गे की गाड़ी लेकर जा रहे ड्राइवरों से बदमाशों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आरिफ और साबिर, पुत्र मुस्तकीम, निवासी मेरठ ने बताया कि वे मुर्गों से भरी गाड़ी लेकर मेरठ से हरियाणा जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी मेरठ-बागपत हाईवे पर टटीरी के पास पहुंची, तभी यह वारदात हुई। करीब छह अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों ड्राइवरों के साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ितों ने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और थाना कोतवाली बागपत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घायलों का मेडिकल भी कराया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *