सांसद शशांक मणि ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता:अमेरिका-ईरान संघर्ष में जान गंवाई थी, युवक के परिजनों को दिए 1 लाख रुपये


देवरिया के सुरौली निवासी शिवानंद चौरसिया के परिजनों से गुरुवार दोपहर तीन बजे देवरिया सदर सांसद शशांक मणि ने मुलाकात की। शिवानंद की अमेरिका-ईरान संघर्ष में मृत्यु हो गई थी। सांसद ने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद शशांक मणि शिवानंद चौरसिया के पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। सांसद ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और समाज परिवार के साथ खड़ा है। सांसद ने परिजनों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि यह एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिवार की क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन यह संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का एक प्रयास है। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला मंत्री डॉ. हेमंत मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजन यादव, राकेश शुक्ला, सुधीर श्रीवास्तव और अभिषेक मिश्रा शामिल थे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत शिवानंद चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *