अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दो विमान आमने-सामने आए:टक्कर होते बची, 200 मीटर दूरी रह गई थी; एअर इंडिया फ्लाइट ने लिया था रॉन्ग टर्न


अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमान एक ही टैक्सीवे (रनवे का एक हिस्सा) पर आमने-सामने आ गए। हालांकि दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया गया। सूत्रों के अनुसार, मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट पार्किंग बे की ओर जाते समय गलती से गलत मोड़ ले बैठी और उसी टैक्सीवे पर पहुंच गई, जहां इंडिगो का विमान मौजूद था। दोनों विमानों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी थी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। बाद में विमान को टो करके सही पार्किंग बे तक ले जाया गया। एअर इंडिया ने माना- टैक्सींग के दौरान हुई गलती एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट AI-2493 लैंडिंग के बाद टैक्सींग के दौरान अनजाने में गलत दिशा में मुड़ गई थी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। बाद में विमान को टो करके सही पार्किंग बे तक ले जाया गया। इंडिगो ने कहा- विमान हटाने के बाद रवाना हुए इंडिगो ने बताया कि उसकी फ्लाइट 6E-5160 अहमदाबाद से मुंबई रवाना होने के लिए टैक्सींग कर रही थी। तभी दूसरी एयरलाइन का विमान गलत दिशा में आ गया। एयरलाइन के मुताबिक, दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया। इसके बाद एयर इंडिया के विमान को हटाया गया और इंडिगो की उड़ान सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गई। एअर इंडिया ने कहा कि घटना की जानकारी विमानन नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों विमान एयरबस A320 कैटेगरी के नैरो-बॉडी विमान थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *