![]()
प्रयागराज में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के संचालन का नया समय निर्धारित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अब जिले के सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों पर भी लागू होगा। डीएम के निर्देश पर लिया गया फैसला बीएसए ने बताया कि यह निर्णय जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा 24 जून 2026 को दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया है। बढ़ते तापमान और लू जैसी परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश आदेश के अनुपालन के लिए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी विद्यालय निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित हों। अभिभावकों से भी अपील शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बदले हुए समय के अनुसार बच्चों के स्कूल आने-जाने की व्यवस्था करें। प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय बढ़ती गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव और अन्य एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
Source link
भीषण गर्मी के चलते प्रयागराज में बदला स्कूलों का समय:अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेगी क्लास