![]()
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। इस हादसे से सबक लेते हुए केडीए की टीम ने कानपुर के सबसे बड़े कोचिंग हब कहे जाने वाले काकादेव इलाके में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही कई कोचिंग संस्थानों पर केडीए का डंडा चला है, जिसके बाद पूरी कोचिंग मंडी में हड़कंप मच गया है। केडीए ने इसी करीब अंकित इंस्टिट्यूट पर भी सील की कार्रवाई की है। तैयारी करने आए थे छात्र, गेट पर लटका मिला ताला काकादेव की इस मंडी में स्थित ‘अंकित कोचिंग इंस्टीट्यूट’ के बाहर आज नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। रोजाना हजारों छात्रों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाले इस संस्थान के मुख्य गेट पर आज केडीए की सील लगी हुई है। यहां बैंक, रेलवे और अन्य प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने सुनहरे भविष्य का सपना लेकर आते थे। लेकिन आज जब वे कोचिंग पहुंचे, तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था और गेट पर ताला लटक रहा था। केडीए की कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में जहां हड़कंप मचा हुआ है, वहीं दूर-दराज के जिलों से आकर यहां पढ़ाई कर रहे छात्रों की चिंताएं बढ़ गई हैं। परीक्षा सिर पर हैं और ऐसे में कोचिंग बंद होने से उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।
Source link
कानपुर के कोचिंग हब में सन्नाटा छाया:काकादेव में 'अंकित इंस्टीट्यूट' को भी KDA ने सील किया, ताला देखकर मायूस लौटे छात्र