Vaibhav Sooryavanshi Brother Ashirvad Hundred

समस्तीपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद (बीच में) और बड़े भाई उज्जवल (बाएं से पहले)। - Dainik Bhaskar

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद (बीच में) और बड़े भाई उज्जवल (बाएं से पहले)।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट में 119 गेंद पर 168 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

10 साल के आशीर्वाद ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी पारी की जानकारी दी। उनकी पारी के दम पर ऋषभ-11 ने समस्तीपुर में खेले गए लोकल मैच में वैशाली-11 को हराया।

इसी महीने आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों पर 103 रन बनाए थे।

पिता ने कहा था- आशीर्वाद को बेहतरीन क्रिकेटर बनाना चाहते हैं

पिता संजीव कह चुके हैं कि वे आशीर्वाद को भी अगले दो साल में वैभव की तरह बेहतरीन क्रिकेटर बनाना चाहते हैं। आशीर्वाद सूर्यवंशी बिहार में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। आशीर्वाद के पिछले शतक के बाद पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।

वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी की इंस्टा स्टोरी।

वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी की इंस्टा स्टोरी।

3 भाइयों में सबसे छोटे हैं आशीर्वाद

वैभव सूर्यवंशी के 2 भाई हैं। उनके बड़े भाई का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी है, जबकि सबसे छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी हैं। पिता संजीव सूर्यवंशी और मां आरती सूर्यवंशी ने दोनों बेटों के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई है।

वैभव सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ।

वैभव सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ।

वैभव की तरह बैटिंग करते हैं आशीर्वाद

आशीर्वाद दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि वैभव लेफ्टी बैटिंग करते हैं। हालांकि, दोनों की बैटिंग अप्रोच एक जैसी है। आशीर्वाद अपने बड़े भाई की तरह अटैकिंग बैटिंग करते हैं। वे शानदार टाइमिंग, बेहतरीन शॉट सिलेक्शन और पावर हिटिंग के लिए भी जाने जाते हैं।

वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए

आशीर्वाद के बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित नाम हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स की टीम में भी उनका नाम है। 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर वे भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए।

वैभव ने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था।

3 दिन पहले वैभव ने 11 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी

3 दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए की ओर से महज 11 बॉल पर फिफ्टी लगा दी थी। उन्होंने 50 ओवर क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वैभव ने 21 जून को ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका-ए के खिलाफ 29 बॉल पर 94 रन की पारी खेली। इस मैच को इंडिया-ए ने 66 रन से जीता था।

IPL में जीती ऑरेंज कैप

वैभव इस समय श्रीलंका-A दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में 58 रन बनाए हैं। इससे पहले IPL 2026 में उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने इसी सीजन 36 गेंदों पर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था।

—————————-

सूर्यवंशी ब्रदर्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली, कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं

वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर मंगलवार को रवाना हो गए। BCCI की ओर से उन्हें 3 नंबर जर्सी होटल भिजवाई गई, जिसे सूर्यवंशी काफी देर तक देखते रहे। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.