![]()
बुलंदशहर में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर हमला हुआ है। उन्होंने रोते हुए बताया कि दो युवकों ने मेरी कार पर अटैक किया। डंडे से गाड़ी का सामने वाला शीशा तोड़ दिया। मैं बहुत डर गई थी। इससे पहले भी फोन पर मुझे धमकियां मिल चुकी हैं। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे सिकंदराबाद इलाके में हुई। डिंपल अपनी छोटी बहन के घर जा रही थीं। हमलावरों ने उनकी ब्रेजा गाड़ी को निशाना बनाया। हमले के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। डिंपल चौधरी ले बताया- बेशर्मी की भी एक हद होती है। मैं मेरी बहन के घर जा रही थी। मेरी गाड़ी का ये हाल कर दिया।हमले के बाद मैं काफी घबरा गई थी। मैं बेसुध हो गई, जिसके चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। पहले दो तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए डिंपल ने सिकंदराबाद में अपनी बहन के घर जा रही थीं और रास्ते में एक सीएनजी पंप पर रुकी थीं, जहां उनके भाई ने कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खरीदे। उस दौरान वह अपनी एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थीं। अस्पताल से लौटने के बाद वह अपनी बहन के घर न जाकर सीधे अपने घर लौट आईं।
Source link
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर बुलंदशहर में हमला,VIDEO:दो युवकों ने ब्रेजा कार का शीशा तोड़ा, रोते हुए बोलीं- बेशर्मी की हद है