बाइक के मडगार्ड पर बिठाकर 3 किमी दौड़ाई बाइक,VIDEO:फर्रुखाबाद में तीन युवक सीट पर बैठे, पीछे युवक बनाना रहा वीडियो


फर्रुखाबाद में एक बाइक पर चार युवक खतरनाक तरीके से सफर करते दिखे। इनमें से एक युवक बाइक के आगे के मडगार्ड पर बैठा था, जबकि सीट पर बैठे तीन युवकों में से एक उसका वीडियो बना रहा था। यह घटना मंगलवार रात फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद मार्ग पर सामने आई। बताया गया करीब 3 किलोमीटर का सफर तय किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। मडगार्ड पर बैठा युवक कभी दोनों हाथों से हैंडल पकड़े हुए था तो कभी एक हाथ से। चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। जब मडगार्ड पर बैठे युवक से पूछा गया कि उसे डर नहीं लग रहा, तो बाइक पर सवार एक अन्य युवक ने जवाब दिया, “माउंटेन ड्यू पीकर आए हैं, डर नहीं लग रहा है।” युवाओं ने बताया कि वे फतेहगढ़ स्थित भोलेपुर हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस पूरे सफर के दौरान युवाओं में पुलिस का कोई भय नहीं दिखा, जबकि भोलेपुर हनुमान मंदिर से बढ़पुर तक एक पुलिस चौकी और एक थाना पड़ता है। यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने इस प्रकरण को गंभीर बताया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सिटी अभय वर्मा ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए इसे यातायात नियमों की घोर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि बाइक सवारों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *