![]()
मुज़फ्फरनगर नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के धरने के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। जेएस एनवीरों सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने बुधवार को नगर कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर उनकी शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पालिका में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्होंने हड़ताल में शामिल होने से इनकार किया तो कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। महिला कर्मचारियों ने भी उनके साथ अभद्र टिप्पणी और गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश कुमार द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि नगर पालिका परिसर में ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, कार्यालय में हंगामा किया और जान से मारने की धमकी दी। उनका दावा है कि पूरी घटना नगर पालिका परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें मजबूर होकर कोतवाली पहुंचकर विरोध करना पड़ा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
Source link
हड़ताल में शामिल ना होने पर कंपनी कर्मचारियों से मारपीट:मुजफ्फरनगर में महिलाओं ने लगाया अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग