गाजियाबाद में 5 चाकू मारकर युवक की हत्या:अंकुर विहार में देर रात कॉल करके बुलाया, पुराने विवाद में फिर चाकू घोंपे


गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात विजय विहार अंडरपास के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जहां युवक को पहले जमकर पीटा और उसके बाद आरोपियों ने चाकू घोंप दिए। युवक के शरीर पर 5 चाकू के निशान मिले हैं, पुलिस की जांच में आया है कि युवक का एक साथी मारपीट होता देखकर भाग गया। घायल को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्र्रोनिका सिटी का रहने वाला था आफताब गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी जीवन गेट निवासी आफताब (22 साल) पुत्र मोहम्मद शकील आधी रात को अपने दोस्त के साथ अंकुर विहार में गया था। जहां युवकों का आपस में झगड़ा हो गया। बताया गया है कि आरोपी युवकों में से एक ने कॉल भी की थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। रात में विजय विहार कॉलोनी के बाहर अंडरपास के पास दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान आफताब का एक साथी मौके से फरार हो गया। जहां आरोपी पक्ष ने आफताब के सीने और पेट में चाकू घोंप दिए। जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिल्ली के अस्पताल में मौत डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि रात में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल में घायल को ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अभी तक की जांच में आया है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। पूर्व में भी युवकों का विवाद हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *