गोरखपुर में बेटे ने पिता पर कुदाल से हमला किया:रास्ते को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने 2 के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई


गोरखपुर में रास्ते के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, पीड़ित पिता बेटों के लिए रास्ता छोड़कर बाउंड्री बनवा रहे थे, तभी बड़ा बेटा कर्मा एक फीट और जमीन छोड़ने की मांग करने लगा। जिससे दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने पिता को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मा और उसके भाई भानू को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। मामला शाहपुर थाने के मोहनापुर चौहान टोला का है। जानिए पूरा मामला…
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-2 स्थित मोहनापुर चौहान टोला के रहने वाले राजकुमार चौहान मजदूरी करते हैं। उनके पांच बेटे हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। राजकुमार ने बताया कि तीनों बेटे चार फीट चौड़ी गैलरी छोड़कर अपने-अपने कमरे बनाकर रहते हैं, जबकि दो बेटों के हिस्से में लगभग 300 वर्ग फीट जमीन आगे की ओर है। इसी जमीन से तीनों भाइयों का परिवार आवागमन करता है। 3 फीट रास्ता छोड़कर बाउंड्री बनवा रहे थे
सोमवार को राजकुमार तीन फीट रास्ता छोड़कर बाउंड्री बनवा रहे थे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे उनका बड़ा बेटा कर्मा घर पहुंचा और पिता से एक फीट अधिक रास्ता छोड़ने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा
काफी देर तक कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कर्मा ने पास में रखें कुदाल उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। जिसके बाद मौके से अफरा- तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने बीच- बचाव कर उनकी जान बचाई। CCTV में कैद हुई वारदात
यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। गांव वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद कर्मा और उसके भाई भानू को हिरासत में ले लिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मंगलवार को शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *