![]()
प्रयागराज के करेली में दो दिन पहले पशु व्यापारी के रिश्तेदार से 44 हजार रुपये लूट की वारदात करने वाले बदमाशों का वीडियो पहली बार सामने आया है। तीनों की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह बात भी सामने आई है कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे नैनी की ओर भागे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। करेली पुलिस के साथ एसओजी की भी टीम उन्हें चिह्नत करने की कोशिशों में जुटी है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके मुताबिक वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। उनकी तस्वीर भोर में 4:41 मिनट पर घटनास्थल से कुछ दूर पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दो लुटेरों ने चेहरे पर बांध रखा था रुमाल फुटेज देखने से यह भी पता चला है कि दो लुटेरों ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था, जबकि बाइक चला रहे बदमाश का चेहरा खुला था। इससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि वारदात में शामिल दो युवक स्थानीय हो सकते हैं। उन्हें पहचाने जाने का डर था, इसलिए उन्होंने अपने चेहरे कवर किए हुए थे। तीनों सिल्वर रंग की अपाचे पर सवार थे फुटेज से यह बात भी सामने आई है लुटेरों ने वारदात में जिस अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया, वह सिल्वर रंग की अपाचे बाइक थी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर इस मामले में पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही मुखबिरी की। दरअसल रुपयों की जानकारी केवल पीड़ित मिथिलेश व उसके रिश्तेदार पशु व्यापारी शालू को ही थी। मिथिलेश का भाई राहुल भी था साथ
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के वक्त मिथिलेश का भाई राहुल भी उसके साथ था। मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि वह करामात की चौकी मोहल्ले में लल्लन डेरी के पास पहुंचा था। साथ में उसका भाई राहुल था जो उसकी बाइक पर पीछे बैठा था। असलहा दिखाकर लूटा था कैश
अभी वह लल्लन डेरी के पास पहुंचा था कि तभी काली अपाचे बाइक से तीन युवक आए। उन्होंने चलती बाइक से ही चाबी घुमाकर उसकी बाइक बंद कर दी और फिर दोनों को धक्का दे दिया। इससे वह भाई समेत बाइक से गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और उसके पास मौजूद कैश लूटकर भाग निकले। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। कुछ क्लू मिले हैं। मामले में सभी संभावित बिंदुओं पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू पर पड़ताल कर रही है। पशु मेले में जाने के लिए निकला था मजदूर
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के डाही नुमाया का रहने वाला मिथिलेश मजदूरी करता है। उसका रिश्तेदार शालू पशुओं का कारोबार करता है। रविवार को महेवा घाट में लगने वाले पशु मेले में जाने के लिए मिथिलेश सुबह घर से निकला था। मिथिलेश के अनुसार, करीब तीन बजे शालू का फोन आया। उसने बताया कि कुछ रुपये घर पर रखे हैं, जिन्हें लेकर महेवा घाट पहुंचाना है। इसके बाद सुबह करीब 4:20 बजे फिर बातचीत हुई, जिसमें मिथिलेश ने बताया कि वह थोड़ी देर में पहुंच रहा है। रिश्तेदार के घर से लिए थे 44 हजार रुपये
मिथिलेश का कहना है कि वह शालू के घर पहुंचा और वहां से 44 हजार रुपये लेकर महेवा घाट के लिए रवाना हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे वह करेली थाना क्षेत्र के करेलबाग स्थित मदारीपुर इलाके में पहुंचा था।
इसी दौरान उसके साथ लूट की वारदात हुई। पुलिस ने शालू से भी पूछताछ की है।
Source link
44 हजार की लूट करने वालों का वीडियो:प्रयागराज में वारदात के बाद CCTV फुटेज में कैद हुई तस्वीर, तीनों नैनी की ओर भागे