![]()
इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक संयुक्त अभियान में 5 किलो 270 ग्राम अवैध चरस जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जो श्रावस्ती का निवासी बताया जा रहा है। दरअसल तस्कर की गिरफ्तारी की जानकारी SSB ने 22 जून को मिडिया को थी। पहले एसएसबी ने बरामद चरस की कीमत नहीं बताई थी, लेकिन अब पुलिस ने बयान जारी कर इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत का खुलासा किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। थानाध्यक्ष सिरसिया सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना सिरसिया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम इंडो-नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। एसएसबी की 62वीं वाहिनी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम एसएसबी कैंप गुर्जर गौरी पहुंची। वहां से संयुक्त टीम ने गजरी नाला जंगल क्षेत्र, बीपी नंबर 631 के पास घेराबंदी की। नेपाल की ओर से भारत आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मेहताब पुत्र निजामुद्दीन, निवासी मछरीहवा, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 167/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Source link
इंडो-नेपाल सीमा पर 13 लाख की चरस बरामद:नेपाल से भारत आ रहा था श्रावस्ती निवासी, SSB और पुलिस ने पकड़ा