लिवर फेल्योर से हुई पूर्व उपाध्यक्ष की मौत:चंदौसी के लेमन ट्री होटल का मामला, कमरे में शराब के गिलास मिले थे


संभल के चंदौसी स्थित लेमन ट्री होटल के एक कमरे में एसएम डिग्री/इंटर कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष अनुभव उर्फ चुनचुन अग्रवाल का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण लेवर फेल्योर बताया गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया, जहां शराब के गिलास भी बरामद हुए। यह घटना संभल जिले की चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र स्थित लेमन ट्री होटल के कमरा नंबर 347 की है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय अभिनव उर्फ चुनमुन अग्रवाल पुत्र सोमेश अग्रवाल के रूप में हुई है, जो चंदौसी के जवाहर रोड, गोलघर के निवासी थे। वह एसएम इंटर कॉलेज के मालिक स्वर्गीय साहू सुरेश चंद्र के पौत्र थे। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी बोविंद शर्मा ने मंगलवार को बताया कि होटल के कमरे में अनुभव अग्रवाल का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने लेवर फेल्योर से मौत की पुष्टि की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुभव घर से मुरादाबाद जाने की बात कहकर निकले थे। इस मामले में अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
पुलिस को रविवार शाम करीब 6:30 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। अनुभव को एक निजी एंबुलेंस से चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंदर सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि अनुभव को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। अनुभव अग्रवाल ने 20 जून की सुबह 8:45 बजे लेमन ट्री होटल में कमरा नंबर 347 बुक किया था। रविवार शाम 6 बजे वह होटल के कमरे में मृत पाए गए। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने ताऊ संजय अग्रवाल को कॉलेज का प्रबंधन सौंपने के बाद से कथित तौर पर डिप्रेशन में थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *