लखनऊ में बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान:कटिया लगा के चला रहे थे AC – कूलर , 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज


लखनऊ में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी है। लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने अमीनाबाद, न्यू फरीदीपुर, जानकीपुरम, कमता, गोविंद विहार और राधापुरम सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग किया । इस दौरान लोग धड़ल्ले से कटिया लगाकर एसी-कूलर चलाते पाये गये। चेकिंग टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग कटिया हटाने लगे, लेकिन बिजलीकर्मियों ने खंभे से सभी अवैध कनेक्शन काट दिए। जांच में करीब 30 किलोवाट लोड बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अमौसी जोन के न्यू फरीदीपुर में 62 कनेक्शनों की जांच की गई। यहां मीटर बाईपास कर चोरी कर रहे जावेद (5.99 किलोवाट), बाबूलाल (2.49 किलोवाट), किरन अवस्थी (3.00 किलोवाट) और राकेश निषाद (2.21 किलोवाट) के खिलाफ धारा-135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जानकीपुरम जोन के गोडियन का पुरवा मोहल्ले में 52 परिसरों की जांच में 3 उपभोक्ता सीधे केबल जोड़कर कुल 12.85 किलोवाट की चोरी करते मिले। इनमें मंजू सिंह, वीरेंद्र कुमार और हरिराम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई। कमता उपकेंद्र के अजय नगर में ईरा मजूमदार (4.0 किलोवाट) को अवैध उपभोग करते पकड़ा गया। वहीं गोविंद विहार और राधापुरम की झुग्गी-झोपड़ियों से सैकड़ों अवैध कटिया कनेक्शन हटाए गए। अमीनाबाद क्षेत्र में भी सुबह की छापेमारी के दौरान रवि और मोहम्मद आमिर के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *