![]()
आगरा में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकल रही है। मगर, दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही आंधी आ सकती है। एक या दो बार बूंदाबांदी या बारिश के भी आसार हैं। 24 जून को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इधर, दिन के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 1°C की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.5°C की कमी आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6°C और न्यूनतम तापमान 26.2°C दर्ज किया गा है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति आगरा के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को भी दिनभर तेज धूप रही। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में धूप में चलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय धूप काफी चुभ रही थी। इसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि शाम को हल्की हवाएं चलने लगीं। ऐसे में रात में गिरावट आई। मंगलवार सुबह से काफी तेज धूप निकल रही है। हवा भी शांत है। ऐसे में सुबह से ही भीषण गर्मी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद मौसम बदलेगा। आज और कल बूंदाबांदी के आसार मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। आंधी के साथ ही बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। 24 जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहने के संकेत हैं। इस बीच तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
Source link
आज दोपहर बाद आंधी के साथ हो सकती है बूंदाबांदी:आगरा में सुबह से निकली धूप, एक बार फिर बढ़ा तापमान