![]()
कानपुर देहात पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सफलता हासिल की है। थाना मंगलपुर पुलिस, सर्विलांस टीम और झींझक चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मामला कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र का है, जहाँ एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना मंगलपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। परिवार ने आशंका जताई थी कि आरोपी उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा कर उससे शादी कर सकता हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डेरापुर की निगरानी में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में थाना मंगलपुर पुलिस, सर्विलांस टीम और झींझक चौकी पुलिस शामिल थीं। उन्होंने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर महाराजपुर गांव की ओर जाने वाले मोड़ के पास से शाहिद, शाहरूख और वाहिद नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी झींझक के सुभाष नगर के निवासी हैं। इस कार्रवाई के दौरान नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है कानपुर देहात पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी शामिल है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने यह भी दोहराया कि महिला संबंधी अपराधों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:कानपुर देहात में परिवार ने धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर लेने की जताई थी आशंका