इंस्टाग्राम पर पिस्टल लेकर भौकाल दिखाना युवक को पकड़ा भारी:पुलिस ने किया गिरफ्तार,गन निकली खिलौना


वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर एक युवक हाथ में पिस्टल खोंसकर भौकाल दिखाने वाला रील बनाया जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। जांच में युवक के पास मौजूद पिस्टल (टॉय गन) निकली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान रवि शंकर मिश्रा पुत्र सुरेंद्र नाथ मिश्रा, निवासी भीमचंडी थाना राजातालाब, वाराणसी (हाल पता- दत्तात्रेय मठ, अगस्तकुंडा, थाना दशाश्वमेध) के रूप में हुई। आरोपी की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई गई है। जांच के बाद पुलिस ने युवक को वायरल वीडियो में प्रयुक्त नकली पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिखाई गई पिस्टल असली नहीं बल्कि टॉय गन थी। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थान पर हथियार जैसा प्रदर्शन कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *