लखनऊ की कोचिंग में आग, स्टूडेंट पहली मंजिल से कूदे:एक लोहे की ग्रिल पर गिरा, कई झुलसे; अभी 12 लोगों के फंसे होने की खबर


यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग में भीषण आग लग गई है। आग से कोचिंग में मौजूद छात्रों का निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में कुछ ने पहली मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाई। कूदने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। कई की हालत नाजुक है। एक युवक जान बचाने के लिए आग के बीच से कूदा, लेकिन वह नीचे लोहे की नोकदार ग्रिल पर गिरा, जिससे ग्रिल उसके पेट में घुस गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भेजा। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। बिल्डिंग में नीचे पेट शॉप और क्लीनिक थी। पहले फ्लोर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) है। दूसरे फ्लोर पर हेड हॉपर स्टूडियोज नाम की 3D आर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी है। 4 तस्वीरें देखिए हादसा घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *