अनुज कौशिक | जालौन5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों के बीच पहले पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी।
देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक युवक ने दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। कुछ देर तक सड़क पर ही मारपीट चलती रही, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया।

मारपीट से पहले सभी साथ बैठकर खा-पी रहे थे।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फुटेज सामने आने के बाद कदौरा थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लात-घूंसों से हमला कर किया घायल।
बाजार के बीच हुई इस मारपीट की घटना से कुछ समय के लिए स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में चिंता का माहौल रहा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
