अयोध्या में विवाहिता की मौत:शादी के एक साल बाद मौत, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि


अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीते शुक्रवार को उसका शव घर में छप्पर की बड़ेर से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस चौकी विपिन श्रीवास्तव की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रोशनी अपने पीछे चार माह का एक मासूम बच्चा छोड़ गई है। थाना कोतवाली इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने रविवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों के अनुसार, रोशनी पिछले काफी समय से शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह अक्सर शिकायत करती थी कि उसके शरीर की नसों में कीड़े चलने जैसा महसूस होता है, जिससे वह अत्यधिक परेशान और तनावग्रस्त रहती थी। इसी कारण वह लंबे समय से अस्वस्थ थी। जानकारी के अनुसार, रोशनी का विवाह वर्ष 2025 में सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार क्षेत्र में हुआ था। शादी के लगभग एक वर्ष बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, मायके पक्ष की ओर से पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की गहन जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *