Cricket with Abhijeet Deepke Amid NEET Leak Stir

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर रविवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रातभर जंतर-मंतर पर बैठे रहे।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार सुबह वे साथी प्रदर्शनकारियों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा के बाद प्रदर्शन में पहुंचे।

इससे पहले शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वे 27 जून से अनशन शुरू करेंगे।

प्रदर्शन के पहले दिन की 3 तस्वीरें…

शनिवार को कई प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह के पोस्टर लेकर पहुंचे थे।

शनिवार को कई प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह के पोस्टर लेकर पहुंचे थे।

प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

शनिवार रात कई प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर ही रात बिताई और धरना जारी रखा।

शनिवार रात कई प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर ही रात बिताई और धरना जारी रखा।

प्रदर्शन के पहले दिन की 4 बड़ी बातें…

1. थाली बजाकर किया विरोध: प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। दीपके ने कहा कि अगर थाली पीटने से कोरोना खत्म हो सकता है, तो शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए भी थाली पीटनी चाहिए।

2. ‘जब तक न्याय नहीं, आंदोलन जारी रहेगा’: दीपके ने कहा कि NEET छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

3. ₹1-1 करोड़ मुआवजे की मांग: दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आत्महत्या करने वाले NEET छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है।

4. राहुल गांधी से समर्थन की अपील: दीपके ने कहा कि जो नेता छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, उन्हें आगे आकर छात्रों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी राहुल गांधी से कोई बातचीत नहीं हुई है।

CJP का 15 दिनों में 8 शहरों में प्रदर्शन

CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं।

इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया।

10 जून तक CJP ते इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे। अब इसमें दो लाख की गिरावट आई है। फिर भी यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.79 लाख फॉलोअर्स हैं।

महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे

30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.