Kanpur SP Leader Claims BJP Leaders Contact; Dead Body Near Liquor Shop

नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… चकेरी में तीन रॉटविलर कुत्तों ने 55 साल की महिला पर हमला कर दिया। कांग्रेस नेता के भाई के घर महिला काम करने पहुंची थी। पहले कुत्तों ने घर में हमला किया। महिला खुद को बचाने के लिए भाग कर सड़क पर पहुंची तो कु

.

कैंट से सपा विधायक अमिताभ बाजेपई ने कहा- कई BJP नेता हमारे संपर्क में हैं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-

1- नौबस्ता में बुआ ने घर पर किया पथराव, भतीजी ने सुसाइड किया, मकान में हिस्सा मांगने पर झगड़ा

नौबस्ता में 23 साल की अंजली जायसवाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी तीन बुआ मकान में हिस्सा मांग रही थीं और कुछ दिन पहले घर पर पथराव किया था। इसी से आहत होकर अंजली ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

2- सतीश महाना का इलाका चकाचक, बाकी सब बदहाल: वार्ड-28 में कूड़े के ढेर और टूटी सड़कें

“सतीश महाना जी वाले वार्ड में रहते हैं…। कोई पता पूछता है तो हरजेंदर नगर वार्ड के लोग ऐसे ही बताते हैं। बताएं भी क्यों न, विधानसभा अध्यक्ष के पड़ोसी होने के नाते इज्जत तो ज्यादा मिलती है। लेकिन सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा।” ऐसा कहना है वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों का। पढ़ें पूरी खबर…

3- ससुर को खाना देकर लौट रहे युवक को लात-घूंसे मारे, मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे

कानपुर में दबंगई का वीडियो सामने आया है, जिसमें 6 से अधिक बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति को रोककर लात-घूंसों से जमकर पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित संजय कुमार 18 जून की रात ससुर को खाना देकर घर लौट रहे थे, तभी अशोक नगर रोड के पास उन पर हमला हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

4- शराब ठेके के पीछे मिला युवक का अर्धनग्न शव, सेल्समैन को पकड़कर पुलिस को सौंपा

बिधनू थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव में शनिवार सुबह देसी शराब ठेके के पीछे 38 वर्षीय युवक चमनलाल का अर्धनग्न शव मिला। परिजनों ने ठेका संचालक और सेल्समैन पर हत्या का आरोप लगाया। कुछ समय पहले युवक की सेल्समैन से कहासुनी भी हुई थी। एक सेल्समैन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर…

5- तीन रॉटविलर कुत्तों ने महिला को घसीटकर नोचा; शरीर पर 13 गहरे घाव

चकेरी में शनिवार शाम तीन रॉटविलर कुत्तों ने 55 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। कांग्रेस नेता के भाई के घर महिला काम करने पहुंची थी। पहले कुत्तों ने घर में हमला किया। महिला खुद को बचाने के लिए भाग कर सड़क पर पहुंची तो कुत्तों ने यहां घसीटकर नोचा। महिला के शरीर पर 13 गहरे घाव हो गए। चश्मदीदों ने कहा- 10 मिनट और मदद न मिलती तो मौत हो सकती थी। पढ़ें पूरी खबर…

6- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को 10 मीटर घसीटा, युवक ने फिल्मी स्टाइल में छलांग लगाकर बचाई जान

जाजमऊ स्थित शीतला बाजार रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। चश्मदीदों ने बताया- बाइक सवार अफरोज खान ने सूझबूझ दिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…

7- NEET परीक्षा के लिए रेलवे की खास तैयारी, पुलिस ने एग्जाम सेंटर्स पर चेकिंग की

नीट परीक्षा को लेकर पुलिस, प्रशासन और रेलवे तीनों अलर्ट मोड पर हैं। कानपुर में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडीसीपी LIU महेश कुमार ने बताया- LIU और पुलिस टीमें सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर है। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल पर 26 हजार अभ्यर्थियों के लिए होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त ट्रेनों के इंतजाम किए हैं। एक दिन पहले पुलिस ने सेंटर्स पर चेकिंग की। पढ़ें पूरी खबर…

8- शादी के नाम पर फ्रॉड, युवक बोला- पूर्वी ने कहा था मां ठीक हो जाएं तो शादी करूंगी

मैरिज ब्यूरो में छापेमारी के दौरान युवतियों से पुलिस ने पूछताछ की थी।

मैरिज ब्यूरो में छापेमारी के दौरान युवतियों से पुलिस ने पूछताछ की थी।

कानपुर में AI जनरेटेड फोटो और मैरिज ब्यूरो के नाम पर युवक से करीब 4 लाख रुपए की ठगी हुई। पीड़ित चंद्रेश ने पुलिस को बताया कि राधिका ने बहन बनकर, प्रीती ने दोस्त बनकर और पूर्वी ने भावी पत्नी बनकर उसे झांसे में लिया। शादी का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से पैसे वसूले गए। बाद में आरोपियों ने नंबर बंद कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

9- सपा MLA बोले- BJP नेता हमारे संपर्क में, भाजपा के संपर्क में सपा नेताओं के दावे पर कानपुर में पलटवार

सपा विधायकों ने भाजपा नेताओं के उन दावों को खारिज किया है, जिनमें सपा टूटने और नेताओं के संपर्क में होने की बात कही गई थी। सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी और अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि ये बयानबाजी निराधार है, केवल भ्रम फैलाया जा रहा। सपा नेताओं ने दावा किया कि भाजपा के कई लोग भी उनके संपर्क में हैं और समय आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। पढ़ें पूरी खबर…

10- रिटायर दरोगा के बेटे को गोली मारने वालों का सरेंडर, हाफ एनकाउंटर के डर से 3 आरोपी कोर्ट पहुंचे

कल्याणपुर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे प्रदीप को गोली मारने के मामले में नामजद तीनों आरोपियों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश और हाफ एनकाउंटर के डर से आरोपियों ने सरेंडर किया। होली के दौरान हुए पुराने विवाद में हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने प्रदीप पर फायरिंग की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.