पहली बार NTA अपनी घड़ी से कराएगा NEET री-एग्जाम:देश भर में आज 5 हजार से ज्यादा सेंटरों पर परीक्षा, सभी केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में लगाई गई घड़ी


देश भर में आज 21 जून को NEET-UG का री-एग्जाम होने जा रहा है। 3 मई 2026 को यह परीक्षा आयोजित हुई थी लेकिन इस परीक्षा में भारी धांधली और प्रश्नपत्र लीक होने की बात सामने आई थी। इसके बाद सरकार ने 12 मई को इसे रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा कर दी थी। अब वही परीक्षा दोबारा आयोजित हो रही है। इस परीक्षा में किसी भी स्तर पर सेंधमारी न होने पाए, कोई लापरवाही न होने पाए इसको लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। खास बात यह है कि देश में पहली NEET की परीक्षा NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) अपनी घड़ी के हिसाब से कराने जा रहा है। इसके लिए देश भर में बने करीब 5 हजार से ज्यादा सभी परीक्षा केंद्रों पर स्पेशल घड़ी भेजी गई है। सेंटरों पर जितने कक्ष में परीक्षा होगी उन सभी में NTA की यह स्पेशल घड़ी लगाई जा चुकी है। शनिवार को दिन भर वाराणसी के 47 समेत देश भर के सभी केंद्रों पर दिन भर कक्षाें में यह इस घड़ी को लगाने की कवायद चल ही है। घड़ी एक कलर व एक साइज की है जिस पर NTA भी लिखा गया है। इस घड़ी की टाइमिंग से शुरू होगी परीक्षा दरअसल, इस परीक्षा को लेकर बहुत ही गोपनीयता बरती गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या सेंधमारी न होने पाए। एक अधिकारी के अनुसार, इस घड़ी की टाइमिंग एक साथ बिल्कुल एक समान होगी। परीक्षा 2 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर कक्ष में लगी इस घड़ी के अनुसार ही अभ्यर्थियों को कापी दी जाएगी। इसी घड़ी के अनुसार, ही परीक्षा खत्म होने बाद अभ्यर्थियों को छोड़ा जाएगा। वाराणसी, लखनऊ समेत सभी शहरों में जहां भी केंद्र बने हैं सभी केंद्रों पर 20 से 30 यानी सभी कक्षों के लिए अच्छी क्वालिटी की घड़ी उपलब्ध करा दी गई। कई सेंटरों पर NTA ने खुद लगवाए अपने CCTV सिर्फ घड़ी ही नहीं बल्कि तमाम ऐसे परीक्षा केंद्र भी हैं जहां पर CCTV भी एनटीए ने अपने खुद के लगवाए। इसके साथी ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले से लगे सीसीटीवी कैमरे के पासवर्ड आदि एजेंसी वालों ने लिए हैं ताकि सीधे दिल्ली से भी परीक्षा की निगरानी की होती रहे। नाम ना छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, इस परीक्षा को लेकर बहुत ही सख्ती कर दी गई है। क्योंकि इसके पहले आयोजित हाेने वाली परीक्षा रद्द हो चुकी थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *