सुमैया राणा ने मसूद गाजी की दरगाह पर चादर चढ़ाई:बीजेपी पर निशाना साधा, कहा- गंगा-जमुनी तहजीब खत्म की, आस्था को चोट पहुंचाते हैं


समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता सुमैया राणा शनिवार को बहराइच पहुंचीं। उन्होंने नगर में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत की और चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोला। राणा ने भाजपा पर देश की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर के दरगाह का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से सर्वे कराने के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग चंदा चोर हैं, वे इस तरह की बात करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे बयान देश की बहुसंख्यक आबादी की आस्था को चोट पहुंचाते हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली द्वारा गाजी की दरगाह में गबन को लेकर सरकार को लिखे गए पत्र पर भी सुमैया राणा ने प्रतिक्रिया दी। कहा “वे भाजपा के हैं, तो उनसे इस तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। जिन्होंने अपनी इबादतगाहों को नहीं बख्शा, वे दरगाह को क्या छोड़ेंगे।” आगामी 2027 के चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी, तो हिंदुस्तानियत और गंगा-जमुनी तहजीब फिर से कायम होगी। उन्होंने दावा किया कि जनता सड़कों पर उतरकर भाजपा द्वारा किए गए “गलत कामों” का जवाब मांगेगी। सुमैया राणा ने दरगाह के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह वह दरगाह है जहां हिंदुस्तानियत का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं, बल्कि गैर-मुस्लिम भाई भी श्रद्धा रखते हैं और हिंदुस्तानियत की तहजीब को जिंदा रख रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *